Maharajganj Times

सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल के लापता होने का लगा पोस्टर,सिसवा विधान सभा की राजनीति में पोस्टर वार से बढी हलचल

Maharajganj
Sunday, 27 Aug, 2023
0
4692


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- सिसवा विधानसभा के भाजपा  से दूसरी बार  विधायक बने प्रेम सागर पटेल के लापता होने का पोस्टर सिसवा कस्बे में कई जगहों पर चस्पा किया गया है । चस्पा किए गए पोस्टर में लिखा गया है कि गुमशुदा की तलाश! सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेम सागर पटेल सिसवा से लगभग 80 दिनों से लापता हैं काफी तलाश के बाद भी कहीं नहीं दिखे!निवेदक समस्त सम्मानित सिसवा की जनता । दरअसल आज सुबह जब लोग टहलने के लिए अपने घरों से निकले तो उन्हें सिसवा कस्बे समेत सिसवा स्टेशन पर इस तरह के तमाम पोस्टर चस्पा किये हुए मिले। गुमशुदगी का पोस्टर सिसवा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।लोग इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं । वहीं पुलिस भाजपा के विधायक का गुमशुदगी का पोस्टर चस्पा होने की जानकारी के बाद तुरंत एक्शन में आते हुए चस्पा किए गए पोस्टर को हटाने के साथ ही साथ जांच में जुड़ गई है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।इस मामले में सिसवा विधायक का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।वहीं भाजपा नेता अरुण पटेल ने तहरीर देने के बाद बताया कि विधायक जी के खिलाफ भ्रामक खबर फैलाई जा रही है, विधायक जी हर महीने के तीसरे मंगलवार को अपने आवास पर जनसुनवाई करते हैं और जो लोग इस तरह की भ्रामक खबरें फैला रहे हैं वो माननीय की छवि को धूमिल करना चाहते हैं ।